रायपुर। राजधानी के कैलाशपुरी इलाके में किले वाले बाबा मजार के बगल वाले घर में आज सिलेंडर ब्लास्ट होने से मकान में भीषण आग लग गई है। मामलें में जानकारी देते हुए पुरानी बस्ती थाना प्रभारी योगेश कश्पय ने बताया है कि आस-पास के लोगों ने सूचना दी थी कि एक मकान में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ जिसकी वजह से भीषण आग लगी जिसके बाद तत्काल मौके पर दमकल की गाड़ी भेजी गई है। फिलहाल अभी तक किसी के जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है।
CSP राजेश देवांगन, पुरानी बस्ती टीआई योगेश कश्यप अपने पुलिस टीम के साथ घटना स्थल में अभी भी उपस्थित हैं।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

