एजेंसी : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की निधन की खबर से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि मुलायम सिंह यादव गंभीर रूप से बीमार थे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह वेंटिलेटर पर थे। रविवार से ही उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी।
बता दें कि इसके पूर्व भी मुलायम सिंह यादव के निधन की सोशल मीडिया पर अफवाह फैली थी। वे 81 वर्ष के थे। मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी देते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।
Advertisements
Advertisements

