सरायकेला : जिले में अंधविश्वास के नाम पर एक महिला से मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। छोटा गम्हरिया की रहने वाली शीला महतो ने परिवार परामर्श केंद्र की संचालिका पद्मश्री छुटनी महतो को लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 15 नवंबर को माया महतो, मंजू महतो, दिनेश महतो और महादेव महतो जबर्दस्ती घर में घुस आए और लोहे के औज़ार से उन पर बर्बर हमला किया।पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें डायन कहकर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत में बताया गया है कि घटना के बाद से बीते दो दिनों में आरोपी बार-बार घर पहुंचकर धमकियाँ दे रहे हैं, जिससे परिवार दहशत में है।शीला महतो ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



