जमशेदपुर : आज ‘बिरसा सेवा दल पंचायत समिति’ एवं ‘विकास स्वावलंबी समिति’ के संयुक्त तत्वावधान में बिरसा नगर में धरती आबा वीर बिरसा मुंडा जी की शहादत दिवस के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित गणमान्य सदस्यों ने वीर बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वीर बिरसा मुंडा का संघर्ष और उनकी विचारधारा आज भी समाज के उत्थान के लिए प्रेरणा का स्रोत है।



कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
श्रद्धांजलि सभा में अमुल्यो कर्मकार, प्रकाश कोया, सन्तोष सांडिल, रोनाल्ड, मोहन कर्मकार, शीतल दास, जय सिंह मुंडा, दशरथ मुंडा, उपेन्द्र बांद्रा, राजू कर्मकार, बी.एन. पातर, लेम्बू गोवस्मी, डेविड नाथन, रंजीत गोप, मनोज मुखी, शंकर कर्मकार और रुपेश मुखी समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने वीर बिरसा मुंडा के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज और देश की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया।



