जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को केबल टाउन स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन क्रीड़ा भारती, कोशिश एक मुस्कान लाने की तथा लक्ष्मी-नारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन कर विभिन्न कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।



आयोजकों ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इस विशाल योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
गठित आयोजन समिति में कुशल राजू को मुख्य संयोजक तथा करमजीत सिंह कम्मे को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं समिति के सदस्य के रूप में कुंदन चंद्रा, अमर सिंह, सुखदेव सिंह, अनुराग कुमार, पुतुल सिंह, सुलोचना देवी, डॉली रानी, कुणाल शर्मा, गौतम गोप, सुमित कुमार सिंह, सुजल सिंह, काजल कुमारी तथा दिलीप दत्ता को शामिल किया गया है।
आयोजन समिति ने सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठजनों से योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं समर्पण से यह आयोजन सफल और प्रेरणादायी बनेगा।



