जमशेदपुर : भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक के नेतृत्व में रविवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया कार्यकर्ताओं ने सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर एवं आस पास की साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत कर देश को स्वच्छ बनाने की दिशा में कार्य किया है उसी प्रकार से प्रत्येक बस्तियों में हमारे कार्यकर्ता जागरूकता अभियान चला कर स्वच्छ बस्ती का संदेश देंगे इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह,पंकज प्रिय, रंजीत सिंह, कंचन दत्ता,राजेश रजक,मीरा झा, शशिकांत सिंह, निर्मल गोप, नीलम देवी, अनिमेष सिंह, साकेत कुमार, ओम पोद्दार, मिनी सिंह, सौरभ सिंह, कुमार आशुतोष, मनोज तिवारी, कुमार विश्वजीत, अनिकेत रॉय, सतीश कुमार, माही कुमार ,देव प्रकाश,आदि उपस्थित थे।






