मुरी : मुरी- गोला रोड पर चलने वाली बड़ी -बड़ी गाडियों के धुल से आम जनता परेशान है। धुल इतना जबर्दस्त है कि लोगों को समाने की कोई भी चीज स्पष्ट दिखाई नहीं देती है। रोड के सटे दुकान या मकान के लोग सबसे ज्यादा झेल रहे हैं। ये बात केवल सिंगपुर चौक का ही नहीं है झारखंड मोड़ से गेडेवीर करीब 14 किमी रास्ता धुल के चपेट में है। गेडेवीर से झारखंड मोड़ तक चार लेन का सड़क बन रहा है साल भर से उपर हो गया है पर अभी तक पुरा नही हो सका है। काम काफी धीरे धीरे चल रहा है। बीच बीच में काम बंद भी देखने को मिलता है। लपरवाही इतनी है कि एक साइड का रास्ता खोद कर ऐसे ही काफी दिनों तक छोड़ दिया जाता है। साल भर में कितनों की गाडियाँ फंसी, स्कूल के बच्चे स्कूल नहीं जा पाए। इस रास्ते में तीन चार जगह पुल भी बन रहा है वहाँ भी धुल जबर्दस्त उडता है। संत माइकल स्कूल और डीएवी स्कूल इसी रास्ते पर है। धुल उडने के कारण स्कुली बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड रहा है। समाजसेवी निर्मल महतो ने चिंता व्यक्त की कि ऐसा कुछ दिन और रहा तो धुल के प्रदुषण के कारण लोग सांस के रोग से पीड़ित होगे। सांसद, बिधायक, पंचायत प्रतिनिधि या आम जनता का इस ओर ध्यान नही है। ना ही कोई उलगुलान है। गत दिन सांसद का सिल्ली दौरा था पर उनके स्थानीय नेता भी सांसद को ध्यान नही दिलाया, केवल अर्चरी सेंटर धुमा लाए।



रिपोर्ट : रिंकी कुमारी



