जमशेदपुर : पांच महीने से लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने शुक्रवार को जमशेदपुर के सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस धरना में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों के आंदोलन को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का भी समर्थन मिला।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
धरना पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है, वहीं बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं कर पा रहे हैं। बढ़ती महंगाई के बीच बिना वेतन के घर चलाना बेहद कठिन हो गया है। कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से उनका मनोबल प्रभावित हो रहा है, जबकि वे लगातार स्वास्थ्य सेवाएं देने में जुटे हुए हैं।
वहीं, कर्मचारियों के समर्थन में पहुंचे झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि पांच महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महासंघ एनएचएम कर्मचारियों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और इस मुद्दे को लेकर जिला उपायुक्त एवं सिविल सर्जन से वार्ता कर जल्द वेतन भुगतान कराने का प्रयास किया जाएगा। धरना के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।