जमशेदपुर : रविवार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योग महोत्सव का भव्य आयोजन जिला शिक्षा विभाग और पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में सी एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस बीपीएम बर्मामाइन्स मैदान में प्रातः 5:00 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। सभी योग साधकों को इस आयोजन में सपरिवार अपने बंधु – बांधव के साथ सम्मिलित होना है। आयोजन की मुख्य अतिथि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू होंगी।



विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पाण्डेय, समाजसेवी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाज सेवी रामबाबू तिवारी, सुप्रसिद्ध वैद्य डॉ. मनीष डूडिया, भारत स्वाभिमान न्यास के कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा एवं अन्य गणमान्य रहेंगे। कार्यक्रम में बर्मामाइन्स और आसपास के सभी विद्यालयों से हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस भव्य और दिव्य आयोजन में आप सभी का हार्दिक-हार्दिक स्वागत है।




