चंद्रपुरा : रेल थाना पुलिस ने शानिवार को छापेमारी अभियान चलाकर प्लेटफॉर्म नंबर एक से भारी मात्रा में अग्रेजी शराब की ख़ेफ के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम राजू कुमार यादव, बोकारो सेक्टर बी हटिया मोड़ कॉलोनी खटाल निवासी बताया गया है। रेल थाना प्रभारी सत्यदेव राम ने बताया कि बरामद किए गए अंग्रेजी शराब की ख़ेफ को बोकारो जिला उत्पाद विभाग को सौंपने की प्रकिया किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि बरामद अंगेजी शराब की ख़ेफ में केन बीयर 90, किंगफिशर 4 बोतल, ब्लेंडर्स प्राइड फुल 24, मिंटी जमीर फूल 6 शामिल है। जिसकी अनुमानित कीमत 43 हजार 180 रुपया है। पुलिस थाना बताया कि शनिवार को चंद्रपुरा जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म में सघन छोएमरी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या एक में एक युवक को 3 टोली बेग और 3 बैग के साथ देखा गया। जिसकी तलाशी लेने पर सभी बैग अंग्रेजी शराब से भरे मिले। इस मामले में गिरफ्तार युवक शराब की ख़ेफ को किसी ट्रेन से बिहार ले जाने की फिराक में था। इस मामले में चंद्रपुरा रेल थाना में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।।


