जमशेदपुर : मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय मिशन (ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस मिशन) के झारखंड राज्य निदेशक डॉ. जी. जयरामदास ने पूर्वी सिंहभूम जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की पहल की सराहना की है। उन्होंने उपायुक्त राजीव रंजन (आईएएस) एवं वरीय पुलिस अधीक्षक येहतेशाम वकारीब (आईपीएस) के प्रति शुभकामनाएं एवं सम्मान व्यक्त करते हुए एक प्रशस्ति-पत्र जारी किया।

डॉ. जयरामदास ने अपने संदेश में कहा कि 8 जुलाई एवं 21 जुलाई 2026 को जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा और उसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने को लेकर हुई चर्चाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा भविष्य में भी नई नीतियां बनाकर उन्हें प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा, जिससे पूर्वी सिंहभूम में वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति और अधिक मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय मिशन की ओर से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को शुभकामनाएं दी जाती हैं तथा अपेक्षा है कि जनहित एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसी प्रकार प्रभावी कदम आगे भी उठाए जाते रहेंगे।
