जमशेदपुर : समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के सहयोग के उद्देश्य से ‘प्रयत्न संस्था’ की ओर से शहर की झुग्गी-झोपड़ियों और बस्तियों में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गरीब, वृद्ध और बच्चों के बीच ताजा एवं पौष्टिक भोजन वितरित किया गया. कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी बुनियादी एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जानकारी भी ली। संस्था के अध्यक्ष समर झा ने कहा कि जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। संस्था भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर जारी रखेगी. कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।
Advertisements
Advertisements

