पटना : रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक- सुभाषनगर चौराहे के पास गश्त कर रही महिला पुलिसकर्मियों से कथित बदसलूकी और हाथापाई के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है।
Advertisements
Advertisements

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 8.30 बजे महिला पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर तीन युवकों को पूछताछ के लिए रोका था। इसी दौरान आरोप है कि एक युवक ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई की। हिरासत में लेने की कोशिश के दौरान तीनों मौके से फरार हो गए. सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रदीप की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
