नेमरा/झारखंड : समाजसेवी सूरज सिंह ने नेमरा पहुंचकर दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की धर्मपत्नी एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूज्य माताजी दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

समाजसेवी सूरज सिंह ने इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त सोरेन परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि मां का साया सिर से उठ जाना जीवन की ऐसी पीड़ा है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। मां को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त करना बेहद कठिन है. उन्होंने मरांग बुरु से प्रार्थना की कि दिवंगत रूपी सोरेन की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत समस्त शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करें।
