जमशेदपुर : GE-2 परीक्षा का रिजल्ट जारी करने में देरी के खिलाफ ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) की पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी ने आवाज उठाई है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर रिजल्ट अविलंब प्रकाशित करने की मांग की।

जिला उपाध्यक्ष झरना महतो ने कहा कि परीक्षा हुए करीब दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक परिणाम जारी नहीं किया गया है। बिहार समेत अन्य राज्यों में शिक्षक बहाली के आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित है। ऐसे में रिजल्ट में देरी से कई छात्र-छात्राएं आवेदन करने से वंचित हो सकते हैं और उनके रोजगार के अवसर प्रभावित हो सकते हैं।
संगठन ने सत्र 2017-20, 2018-21, 2019-22, 2020-23 और 2021-24 के विद्यार्थियों का GE-2 रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में नगर अध्यक्ष सबिता सोरेन, उपाध्यक्ष अमित कुमार, सचिव खुदीराम हसदा, राहुल समेत अन्य सदस्य शामिल थे।
