जमशेदपुर : पटमदा थाना क्षेत्र के बेलटांड़-जोड़सा रोड पर शुक्रवार शाम पोकलाबेड़ा गांव के पास तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तुंगबुरू गांव निवासी 15 वर्षीय सारी धरम माण्डी की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, किशोर अपनी बड़ी बहन की ससुराल बांसतोला गांव से घर लौट रहा था। दुर्घटना के बाद वह देर रात तक घटनास्थल पर पड़ा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Advertisements

Advertisements

