जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा घाट पर नदी के बीचों बीच एक शव मिलने से हड़कंप मच गया. शव नदी के बीच में बने बांध में फंसा हुआ था. स्थानीय मछुआरों ने शव को देखा और साकची पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तैराकों की मदद से शव को नदी से बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार शव किसी व्यक्ति का है. मृतक ने हाफ पैंट पहना हुआ है. संभावना जताई जा रही है कि नहाने के दौरान डूबने से व्यक्ति की मौत हुई होगी. फिलहाल पुलिस शव का नदी से बाहर निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।
