जमशेदपुर : जमशेदपुर से बोकारो जाने वाली कोच बस में अचानक लगी आग। चालक की सूझ बूझ से बची 42 यात्रियों की जान . टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर ठनठनी घाटी में टाटा-बोकारो (कल्याणी) बस में अचानक आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस दौरान बस के चालक बुलेट चंद्र महतो की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया एवं कुछ ही देर में धू धू कर बस जलने लगी। करीब 2 घंटे तक लगातार बस के जलने के बाद जमशेदपुर से दमकल वाहन पहुंचने पर आग को बुझाने का कार्य शुरू हुआ।
Advertisements
Advertisements

