कपाली:- सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत कमारगोड़ा चौक से कपाली पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली के साथ एक युवक को धर दबोचा. युवक का नाम अरुण महतो बताया जा रहा है.
Advertisements

Advertisements

Advertisements

एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया, कि कपाली के कमारगोड़ा में परिवारिक विवाद में युवक लड़ाई- झगड़ा कर रहा था. इसी बीच घर में रखा लोडेड देसी कट्टा निकाल कर युवक घरवालों को डरा- धमका रहा था. इसी बीच कपाली ओपी प्रभारी संदीप कुमार को सूचना मिलते ही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच तत्काल कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार सहित धर दबोचा. तलाशी लेने पर एक लोडेड देसी कट्टा और पॉकेट में रखा एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन जप्त किया गया है, जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
