सरायकेला : आदित्यपुर के टाटा-कांड्रा सड़क आरआइटी मोड़ पर सोमवार को एक हाईवा ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया. घटना में महिला और बाइक सवार दोनों घायल हुये हैं, लेकिन महिला की हालत ज्यादा खराब है. घटना के बाद महिला को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया और चालक को भी हिरासत में ले लिया है. दिन के 2.20 बजे की है
Advertisements

Advertisements

Advertisements


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरआईटी मोड़ के पास दिन के 2.20 बजे बाइक पर सवार होकर महिला और पुरूष जा रहे थे. तभी आरआईटी मोड़ के पास एक तेज गति से आ रहे हाईवा ने पीछे से ठोकर मार दी. घटना में बाइक पर।सवार महिला सड़क पर गिर गई. इस बीच हाईवा चालक ने महिला को रौंद दिया।

