बिहार : बिहार के लखीसराय में हुए एक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि रामगढ़चौक थाना क्षेत्र के बिहरौरा गांव के पास 20 फरवरी की रात को ये हादसा हुआ है. हादसा लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग के पास हुआ. हादसा रात डेढ़ से दो बजे के बीच हुआ है. अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी थी. जिसके बाद ऑटो के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक ऑटो में 15 लोग सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान टक्कर हो गई. 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में 8 लोग मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. ये 8 लोग कैटरिंग का काम करते थे. हादसे के वक्त ये सिकंदरा से अपना काम करके लखीसराय वापस आ रहे थे।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

