तुर्की : नाईट क्लब में भीषण आग लगने से 29 लोगों की मौत हो गयी। कई लोग घायल भी बताये जा रहे हैं। घटना तुर्की के इस्तांबुल शहर की है, जहां रेनोवेशन के दौरान एक नाइट क्लब में आग लग गई जिसमें कम से कम 29 लोगों के मरने की खबर है। अधिकारियों और मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है. क्लब के प्रबंधकों समेत कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
इस्तांबुल के गवर्नर ऑफिस की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार एक व्यक्ति का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. इस्तांबुल का मास्करेड नाइट क्लब रेनोवेशन के चलते बंद कर दिया गया था. यह क्लब बेसिकटास डिस्ट्रिक्ट में एक 16 मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग के ग्राउंड और बेसमेंट में था. आग पर काबू पा लिया गया है।
इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल घटनास्थल पर पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और माना जा रहा है कि पीड़ित रेनोवेशन के काम में शामिल थे. न्याय मंत्री यिलमाज़ टुनक ने कहा कि अधिकारियों ने पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है जिनमें क्लब के मैनेजर्स और रेनोवेशन की जिम्मेदारी संभाल रहा एक व्यक्ति शामिल है. मेयर एक्रेम इमामोग्लू ने कहा कि अधिकारी पूरी इमारत की सुरक्षा का आकलन करने के लिए उसका निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दमकल और मेडिकल की कई टीमों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

