जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सिद्धूकान्हू मैदान के पास रहने वाले बिजय कुमार सिंह उर्फ़ मोनू को अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मार दी. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सिटी एसपी मुकेश लुनायत द्वारा बताया गया कि घटना सुबह करीब 9.30 बजे की है. घायल विजय कुमार सिंह बचने के लिए एक घर में घुसा जहां एक महिला को भी गोली लग गई साथ ही एक मजदूर को भी गोली लगी है. घटनास्थल से 4 खोखा बरामद हुआ है. फिलहाल तीनों घायल खतरे से बाहर है।



Advertisements

Advertisements

Advertisements

