पटना: पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके के बजरंगपुरी में बीती रात भारतीय जनता पार्टी के नेता अजय शाह को अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि अजय साह को बीती रात दस बजे उनके घर के पास गोली मारी गई। अजय साह बीजेपी के पटना जिले के महामंत्री थे। उनके घर के पास ही उनका मिल्क पार्लर चलता था। अपराधियों ने जिस वक्त उन्हें गोली मारी, उस वक्त वे अपने मिल्क पार्लर में ही बैठे थे।पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
