जमशेदपुर : बारीनगर मोहर्रम कमिटी ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टेल्को, बारीनगर स्थित साबरी चौक पर शहीद ए आज़म इमाम हसन व इमाम हुसैन की याद में रश्में चेहल्लुम शरीफ पूरी अकीदत व एहतेराम के साथ मनाया। इस मौके पर दिनभर कार्यक्रम किया गया।
Advertisements
Advertisements

आखिर में लंगरेआम का आयोजन किया गया जिसमें वहॉं मौजूद लोगों के बीच लंगर बांटा गया तथा आसपास के घरों में भी लंगर दिया गया।खलीफा आलमताज़ ने कहा कि जंग के मैदान में हज़रत इमाम हुसैन ने अपनी क़ुर्बानी दी थी।हमें उनसे सिख लेने की ज़रूरत है. इस अवसर पर अधिवक्ता सह अध्य्क्ष गुड्डू हैदर, टेल्को मोहर्रम मोहर्रम कमिटी के अध्यक्ष शाहिद परवेज़, जे एम एम नेता लाल बाबू,जुम्मन,मो मुमताज़, मो हलीम, आफताब आलम, शमशाद आलम आदि मौजूद थे।
