जमशेदपुर/पोटका : सहारा में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक बड़ी खबर है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर झारखंड में बीजेपी की सरकार बनती है तो सहारा में निवेश करने वाले लोगों का पैसा वापस कर दिया जाएगा।
Advertisements

Advertisements
उन्होंने कहा कि किसी का भी पैसा डूबने नहीं दिया जाएगा और सहारा में लगा सभी का पैसा वापस दिलाया जाएगा. इस घोषणा से करोड़ों झारखंडियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्होंने सहारा में अपनी जीवन भर की जमा पूंजी लगा रखी है।
