जमशेदपुर : जमशेदपुर में नए साल के जश्न को सुरक्षित बनाने के लिए देर रात तक एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान की निगरानी खुद पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी किशोर कौशल ने की। उनके साथ सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
Advertisements

Advertisements
एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि यह विशेष अभियान शहर की सड़कों को सुरक्षित रखने और दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से चलाया गया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे जिम्मेदारी से वाहन चलाएं और शांतिपूर्ण तरीके से नए साल का स्वागत करें।
