जमशेदपुर : झारखंड कैडर की निलंबित आईएएस पूजा सिंघल का निलंबन खत्म कर दिया गया है। मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने उन्हें निलंबन मुक्त करने की अनुशंसा की थी। जिसके बाद कार्मिक विभाग की ओर से 21 जनवरी को पूजा सिंघल का निलंबन खत्म कर दिया गया। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। पूजा सिंघल को फिलहाल कार्मिक विभाग में नई पदस्थापना दी गई है।
Advertisements

Advertisements
Advertisements

