जमशेदपुर : जमशेदपुर के गैंगस्टर जुगसलाई निवासी मनीष सिंह ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है. मनीष पर जुगसलाई में कांग्रेस नेता अभिजीत सिंह पर फायरिंग करने का आरोप है. घटना के बाद से ही मनीष फरार चल रहा था. पुलिस लगातार मनीष की गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही थी. थाना प्रभारी सचिन दास के दबाव पर मनीष सिंह ने सोमवार को जुगसलाई थाना में पुलिस ने समक्ष सरेंडर कर दिया. मनीष पर हत्या और रंगदारी समेत कई संगीन मामले दर्ज है।
Advertisements
Advertisements

