जमशेदपुर : आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के आह्वान पर एवं झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा के निर्देशानुसार आज़ाद समाज पार्टी (का०) के द्वारा सरायकेला खरसावां ज़िले के कपाली टी० ओ० पी० चौक पर मोमबत्ती जलाकर पहलगाम में आतंकवादी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और पहलगाम हमले के बाद देशभर में मुसलमानों और कश्मीरियों के खिलाफ हो रहे हिंसा को रोकने की मांग की गई।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

कार्यक्रम में मुख रूप से सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष एजाज अहमद, जिला महासचिव वसीम अहमद, महासचिव मोहम्मद रजी, महासचिव रशीद खान, सचिव लाडले पठान, सचिव मो० शमशेर, मोहम्मद मुकीम, मोहम्मद आसिफ तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
