धनबाद : महुदा के सिंगड़ा बस्ती में झारखंड व बंगाल की संयुक्त एटीएस की टीम ने एक आवास में छापामारी की है.छापेमारी का मुख्य कारण यहां बड़े पैमाने पर अवैध हथियार निर्मित कर बाहर बेजा जा रहा था.बिहार के मुंगेर जिला के मजदूरों से अवैध हथियार बनाने का काम किया जा रहा था, और यहां बने हथियार को बाहर राज्यों में बेचा जाता था. सिंगड़ा बस्ती निवासी फैक्ट्री संचालक मुर्शीद अंसारी समेत 5 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है. चार मजदूर बिहार के मुंगेर जिला का रहने हैं.

कुल्टी का अर्श मोहम्मद रॉ मैटेरियल सप्लाई कर रहा था. यहां से एटीएस की टीम द्वारा भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है. गांव में इतने बड़े पैमाने पर हथियार बनाने को लेकर स्थानीय लोगों और स्थानीय पुलिस को कैसे भनक नहीं लगी यह भी संदेह के घेरे में है. एटीएस के छापा से कई सवाल उठ रहे हैं कि कैसे घनी आबादी के बीच रहकर अवैध हथियार का निर्माण हो रहा था. मौके से कितने पिस्टल जब्त किये गये हैं, इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने हथियार बरामदगी मामले में मास्टरमाइंड मुर्शीद अंसारी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मुर्शीद की पत्नी हीना परवीन को भी हिरासत में लिया है.
बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में घटित किसी अपराध में महुदा के सिंगड़ा में बने पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था. अपराधी के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर बंगाल पुलिस जांच करते हुए झारखंड पहुंची. आर्म्स फैक्ट्री होने के कारण स्थानीय महुदा पुलिस के साथ-साथ झारखंड एटीएस ने भी छापेमारी की. देर रात तक छापेमारी जारी रही. मौके से निर्मित और अर्धनिर्मित पिस्टल के अलावा बैरल, लेथ मशीन, ड्रील मशीन, लोहा, तांबा, पीतल और पिस्तौल बनाने में प्रयोग होने वाले कई औजार जैसे ग्राइंडर, गेज, हेक्सा ब्लेड आदि भी बरामद किए गए.
