मनोहरपुर : मृत हाथी को सारंडा जोन प्रेस क्लब के सदस्यों के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सदस्यों ने मृत हाथी के समाधि पर फूल चढ़ाये। बता दें कभी कि यह हाथी पैर क्षतिग्रस्त होने से काफी बीमार था। वन विभाग द्वारा इसके ईलाज का प्रयास किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इसको लेकर सारंडा प्रेस क्लब ने गहरा दुःख प्रकट किया। इस दौरान संगठन के देव कुमार डे, राधेश सिंह, अमित राज, सौरभ मधेशिया, आशिक अंसारी, अरविंद लोहार, संजीव खेस, राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
Advertisements

