जमशेदपुर : झारखंड की सबसे कम उम्र की मुखिया दो दिनों से लापता है. जिसके बाद अब रांची में लोकैशन मिलने की जानकारी सामने आई है. दरअसल यह मुखिया बोकारो जिला के गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत की है. गांधी जयंती के दिन से इनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. जिसके बाद गोमिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज की गई. और पंचायत की मुखिया कहाँ गई इसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दिया. आखिरकार अब जानकारी निकल कर सामने आई की मुखिया का अंतिम ट्रेस रांची है, सूत्रों के मुताबिक पुलिस महिला मुखिया के सकुशल वापसी के लिए कारवाई तेज कर दी है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

