कांड्रा : चौका कांड्रा मुख्य मार्ग के कांड्रा थाना के समीप रघुनाथपुर की ओर से मोटरसाइकिल से लिफ्ट लेकर लेकर आ रही महिला की मोटरसाइकिल के चक्के पर साड़ी की पल्लू फंसने से बीच सड़क पर गिरकर हुई घायल.
Advertisements
Advertisements

सड़क किनारे खड़े कांड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया होनी सिंह मुंडा अपने सहयोगी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कांड्रा थाना पुलिस और जेआरडीसीएस एंबुलेंस को फोन द्वारा सूचना दी गई लगभग 10 मिनट महिला बीच सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी रही 10 मिनट बाद जेआरडीसीएल के एंबुलेंस द्वारा तत्काल उसे जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेजवाया. वही मौके पर पहुंची कांड्रा थाना पुलिस ने महिला के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी।
