जमशेदपुर : जमशेदपुर में मानगो थाना अंतर्गत ओल्ड सुभाष कॉलोनी निवासी अभिजीत घोष (42) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार देर शाम अभिजीत का शव घर पर फंदे से लटका पाया गया। जानकारी मिलने पर परिजनों ने शव को फंदे से उतारा और एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इधर, सोमवार को अभिजीत के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अभिजीत नशे का आदि था और कार चलाने का काम करता था। बीते कुछ माह से वह कार की किश्त नहीं भर पा रहा था। रविवार देर शाम वह बाहर से आया और खुद को फंदे में बंद कर फांसी लगा ली।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

