जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे पोटका के राजस्व ग्राम हेंसलबिल के कुदूसाई टोला में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास हुआ. जहां पंचायत प्रतिनिधियों के कारण विवाद हो चुका है. जिला पार्षद सनमुनि सरदार ने कहा कि लुका-छिपी कर विधायक संजीव सरदार ने कार्यक्रम तय किया. इसमें कस्तूरबा गांधी विद्यालय और झामुमो कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाई गई. हमें भी जनता ने चुना है. स्थानीय मुखिया सरस्वती हांसदा को भी कार्यक्रम में सम्मान नहीं किया गया. झामुमो विधायक ने अपना बैनर लगवा लिया. शिलान्यास से पूर्व से ही यहां कुछ कुछ काम जारी रखा गया।



जिला परिषद, मुखिया व अन्य प्रतिनिधियों को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई. उन्होंने कहा कि सोमवार को डीसी कर्ण सत्यार्थी से मिलकर वह इसकी शिकायत करेंगे, जरूरत पड़ी तो न्यायलय भी जायेंगे. डिग्री कॉलेज के निर्माण से झारखंड में पोटका को पहचान मिलेगी. यह हम सभी के लिए गर्व की बात है, लेकिन विधायक की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी. पूरे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गांव वासियों की नजर रहेगी।
