जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबल मैदान में जारी मिस्टु प्रीमियर लीग (MPL) के पांचवें संस्करण में बजरंग वॉरियर्स ने क्वालीफायर-2 में धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब कल 23 नवंबर, रविवार को दोपहर 2 बजे बजरंग वॉरियर्स और मिस्टु एकादश के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।



लिंक पर क्लिक करें और देखें VIDEO
क्वालीफायर-2 : रोलेक्स एकादश बनाम बजरंग वॉरियर्स
क्वालीफायर मुकाबले में रोलेक्स एकादश के कप्तान अजमल खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
रोलेक्स एकादश की पारी….
टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 142 रनों का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया।
सुमित शर्मा ने अर्धशतक जमाया
मनु और आकिब जावेद ने उपयोगी योगदान दिया
बजरंग वॉरियर्स की ओर से
रोहित – 2 विकेट
चाणक्य – 1 विकेट
अजय – 1 विकेट
राहुल – 1 विकेट
बजरंग वॉरियर्स की विजयी पारी : राहुल का तुफानी तूफ़ान….
143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बजरंग वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। सिर्फ 2 रन पर दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।
लेकिन इसके बाद मैदान पर आया राहुल का कहर—
सिर्फ 31 गेंदों पर 104 रन की नाबाद पारी
धमाकेदार छक्के-चौकों की बरसात
मैच को अकेले दम पर पलटकर रख दिया
उनका यह शतक पूरे मैदान में तालियों की गूंज के साथ वायरल मोमेंट बन गया।
साथ ही
सचिन – 21 रन
शुभम – 15 रन नाबाद
रोलेक्स एकादश की ओर से
हाशिम अंसारी – 2 ओवर, 21 रन, 3 विकेट
अब फाइनल की जंग…..
बजरंग वॉरियर्स पूरी लय में है और राहुल की आतिशी बल्लेबाजी टीम को फाइनल में बड़ा दावेदार बना रही है। कल देखना होगा कि मिस्टु एकादश इस तूफानी प्रदर्शन का जवाब कैसे देता है।



