जमशेदपुर : कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से भाजपा नेत्री व समाजसेवी डॉ. सुनीता देबदूत सोरेन के द्वारा बड़ाजुड़ी पंचायत अंतर्गत बालीगुमा गांव में जरूरतमंदों के बीच 50 कंबलों का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य से ग्रामीणों में खासा उत्साह और राहत देखने को मिली।


इस अवसर पर डॉ. सुनीता देबदूत सोरेन ने कहा कि भीषण ठंड के इस मौसम में लाचार, असहाय एवं गरीब परिवारों को ठंड से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वास्तविक जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन्हें ठंड से राहत पहुंचाना है। अंत्योदय तक सहायता पहुंचाने का हमारा संकल्प हमेशा बना रहेगा। इसी भावना के तहत हर धर्म व समुदाय के जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए।

कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिनमें दिलीप महतो, गीता रानी भगत, संतोष मुर्मू, असीम दास, सोहन भूंईया, शिवा टुडू, सुब्रतो दास सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।
इस सेवा पहल की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए डॉ. सुनीता देबदूत सोरेन का आभार व्यक्त किया।
