जमशेदपुर। बर्मामाइंस क्षेत्र के इस प्लांट बस्ती में और विनोबा आश्रम, सिद्धू कानू बस्ती, विनोबा बस्ती सहित अन्य इलाकों में टाटा स्टील यूएआईएसएल द्वारा जुस्को द्वारा गंदा एवं दूषित पानी की आपूर्ति किए जाने को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं ने गहरा रोष व्यक्त किया है। जेडीयू जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव और जद (यू) बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह ने कहा कि लगभग एक वर्ष पूर्व जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व विधायक एव पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय जी ने पत्र लिखकर इन सभी बस्तियों में पानी देने का आग्रह किया गया था

जेडीयू जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव और जेडीयू बर्मा माइन्स मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह मंडल महा मंत्री गंगाधर पांडे इस प्लांट बस्ती कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रदीप झा जी बिपिन सिंह दीनू, नागेंद्र सिंह , सोनू पांडे, महेश राव, प्रमोद जी, धन्नी मिश्रा, और हम सभी ने आरोप लगाया कि जुस्को द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी अत्यंत गंदा है, जिसे पीने से क्षेत्रवासियों में संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कंपनी पेयजल सुविधा के नाम पर सिर्फ आश्वासन दे रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज जेडीयू जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव और जद (यू) बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह ने क्षेत्र का दौरा कर बस्तीवासियों से मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पेयजल संकट को लेकर अपनी समस्याएं साझा कीं और कंपनी पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया और कहां गया कि अगर आप गंदा पानी सप्लाई की अगर सुधर नहीं करते हैं टाटा स्टील जुस्को यूआईएसएल का गेट जाम सभी बस्ती वासियों के द्वारा किया जाएगा।

