मुरी : मुरी हिंडाल्को अलुमिना क्लब परिसर में बुधवार को सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण पत्रकारों तत्वावधान में हिंडाल्को के सहयोग से रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष शंभूनथ चौधरी, सचिव अभिषेक , कोषाध्यक्ष कुबेर , कार्यकारिणी सदस्य राजा बॉबी, संतोष , पूर्व अधक्ष सुरेन्द्र सोरेन, पूर्व सचिव अमरकांत, पूर्व संयुक्त सचिव रतनलाल, पूर्व कोषाध्यक्ष जयशंकर, पूर्व सदस्य विजय , क्लब के चुनाव संचालन समिति के प्रभात सिंह, प्रमोद एवं सूजीत शामिल हुए।

ग्रामीण पत्रकारों ने सभी को पुष्प गुच्छ और ओढ़ाकर तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंभू नाथ चौधरी ने कहा रांची प्रेस क्लब निरन्त अपने पत्रकार साथियों के हितों के लिए लड़ता रहेगा और साथ ही हमारा उद्देश्य पत्रकार के हित में कार्य करते हुए प्रेस क्लब को नई शिखर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की जो ज़िम्मेदारियां और चुनौतियां हैं उसको देखते हुए काम करता रहूंगा। वहीं अन्य पदाधिकारीयों ने भी कहा कि पत्रकार के हित और अधिकार और उनके बुनियादी सवालों के लेकर हमेशा संघर्षरत रहूंगा। सभी ने इस आयोजन का प्रशंसा करते हुए हिंडाल्को के एचआर हेड अभिषेक प्रताप सिंह एवं सीएसआर हेड अनिल सिंह एवं स्थानीय पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।
इससे पुर्व स्थानीय कलाकार रिया पाठक ने अपने नृत्य प्रस्तुती से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन तारकेश्वर प्रसाद ने किया। इस मौके पर रामाकांत,सुनील ,मंटू, रामाशीष , प्रदीप कुमार, रंगनाथ , रतन लाल, जयशंकर, प्रमोद कुमार, प्रभात, रंजीत कुमार, मोनू कुमार, विजय , अवधेश महतो, ओमप्रकाश , कमलेश , राजु , गुड्डू, रोशन , तुलसी , संदीप समेत स्थानीय पत्रकार उपस्थित थे।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी ( सिल्ली संवाददाता, लोकतंत्र सवेरा)
