जमशेदपुर : रौनियार वैश्य कल्याण समिति जमशेदपुर द्वारा वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह का भव्य आयोजन आनंदपूर्ण प्राकृतिक वातावरण में दलमा व्यू प्वाइंट मैरीन ड्राइव में किया गया। इस कार्यक्रम में रौनियार समाज के सैकड़ों परिवारों ने सहभागिता की। आदित्यपुर, हाता, हल्दीपोखर, मानगो, जादूगोड़ा, गम्हरिया और चांडिल सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ वनभोज का आनंद लिया।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं महिलाओं के लिए खेलकूद और मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गई, जिसे महिला टीम द्वारा आकर्षक ढंग से संचालित किया गया। इससे समारोह में पारिवारिक उल्लास और आपसी सौहार्द का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्रवण गुप्ता, सहायक सचिव अजय गुप्ता (रांची), झारखंड प्रदेश रौनियार वैश्य समाज के प्रदेश पदाधिकारी शंकर भी, प्रदेश रौनियार युवा टीम अध्यक्ष संतोष तथा चाईबासा रौनियार वैश्य समाज के अध्यक्ष संजीव, राजकिशोर एवं छोटेलाल अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने जमशेदपुर पहुंचकर रौनियार वैश्य कल्याण समिति का मान-सम्मान एवं हौसला अफजाई की, जिसके लिए समिति की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया।
महिला टीम की ओर से सभी गणमान्य अतिथियों को पुष्पमाला, बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
2026 के वार्षिक वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह को सफल बनाने में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवान प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष रामायण प्रसाद, महासचिव नरेंद्र कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुरारी गुप्ता, टी.एन. गुप्ता, बिपिन कुमार, सी.डी. प्रसाद, अश्वनी गुप्ता, अरुण, बिनोद, वेदप्रकाश, प्रदीप (मानगो), ओ.पी. गुप्ता सहित महिला टीम की अध्यक्षा शोभा गुप्ता, पूनम गुप्ता, वीणा साहू, मीरा गुप्ता, बिंदु गुप्ता एवं बबीता जी का योगदान सराहनीय रहा।
कार्यक्रम में डीएसपी अनिमेष गुप्ता, पूर्व आयकर पदाधिकारी बी.के. गुप्ता, जीएसटी अजय गुप्ता, सेलटेक्स के निदेशक रतन गुप्ता, एमजीएम के चिकित्सक डॉ. अमित, डॉ. ओ.पी. गुप्ता, डॉ. आशीष, समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद, भोला प्रसाद गुप्ता, उदय कुमार, विजय गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, राजीव रंजन, राजीव, अमित (पीएफ), पीएनबी ब्रांच चीफ संजय एवं कमल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
महिला टीम की प्रमुख भूमिका निभाने वाली नीलम, शोभा एवं रेखा की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए समाज की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महिला टीम द्वारा समाज को म्यूजिक सिस्टम भेंट किया गया, जिसके लिए रौनियार वैश्य कल्याण समिति जमशेदपुर की ओर से पूरी टीम को बधाई एवं हार्दिक अभिनंदन दिया गया।
साथ ही नववर्ष 2026 के आकर्षक कैलेंडर का अतिथियों द्वारा विमोचन कर समाज के सदस्यों के बीच वितरण किया गया।
