जमशेदपुर : शहर में चल रहे देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का उलीडीह पुलिस ने पर्दाफाश किया है। उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी रोड नंबर-2 स्थित देव विला में छापेमारी कर पुलिस ने चार युवतियों को आपत्तिजनक हालत में बरामद किया है। मौके से आपत्तिजनक सामान भी जब्त किया गया है।
📌 स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई…..
बताया जाता है कि देव विला में लंबे समय से सेक्स रैकेट के संचालन की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस से की जा रही थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पटमदा डीएसपी और उलीडीह थाना प्रभारी शरीफ अली के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम गठित की गई।
🕵️♂️ सिविल ड्रेस में पहुंची पुलिस, ग्राहक बनकर किया सौदा……
पुलिस टीम पहले इलाके में सिविल ड्रेस में रेकी करने पहुंची। इसके बाद टीम के सदस्य ग्राहक बनकर फ्लैट संख्या B-5, F-1 में दाखिल हुए. फ्लैट में मौजूद युवतियों से बातचीत के दौरान देह व्यापार को लेकर सौदा तय किया गया। जैसे ही पैसों के लेन-देन की बात पक्की हुई, पुलिस ने तत्काल छापा मारकर चारों युवतियों को दबोच लिया।
🏃♂️ दो युवक मौके से फरार…..
छापेमारी के दौरान फ्लैट में दो युवक भी मौजूद थे, जो पुलिस की भनक लगते ही मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
जांच जारी, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस….
फिलहाल पुलिस बरामद युवतियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह रैकेट कितने बड़े स्तर पर और किसके संरक्षण में संचालित हो रहा था।
👉 पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द ही और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

