जमशेदपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा आज “Screen Time to Activity Time” का पोस्ट विमोचन एबीवीपी कार्यालय मैं किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को अत्यधिक मोबाइल व स्क्रीन उपयोग से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें खेल, योग, व्यायाम और रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना रहा।

अभाविप जमशेदपुर महानगर मंत्री अभिषेक कुमार ने कहा कि बढ़ता स्क्रीन टाइम आज युवाओं के स्वास्थ्य, एकाग्रता और सामाजिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। एबीवीपी ने इस पहल के माध्यम से युवाओं को संतुलित जीवनशैली अपनाने, मोबाइल के सीमित उपयोग और नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न खेल गतिविधियाँ, योग सत्र और संवादात्मक सत्र आयोजित किया जाएगा , जिनमें विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिया प्रेरित किया जाएगा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि वे निरंतर ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देंगे।
जमशेदपुर महानगर के सभी विद्यार्थियों और युवाओं से आह्वान किया कि वे “Screen Time को सीमित कर Activity Time को बढ़ाएँ” और एक स्वस्थ, ऊर्जावान एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएँ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक आयुष झा , दीपक ठाकुर , विजय झा , रिया गुप्ता , उत्कर्ष कुमार , अरुण , विवेक अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे!
