जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस केन्द्र, गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर देश और समाज की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिजनों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों का त्याग और समर्पण पुलिस बल के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा तथा उनके परिवारों के प्रति विभाग सदैव कृतज्ञ रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान शहीदों की वीरता को स्मरण करते हुए पूरे परिसर में गंभीर और भावनात्मक माहौल बना रहा। पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जवान एवं शहीदों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
