जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव जिस अंसार खान ने बीते दिनों तक अपनी पत्नी मोमिना बेगम को मेयर की रेस में “मजबूती से उतारने” की हवा बनाई थी, वही अंसार खान अब पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता के समर्थन में खुलकर मैदान में उतर आए हैं। राजनीति में इसे कहते हैं हवा से हकीकत तक का सफर… और अंत में सरेंडर!

जवाहर नगर में शक्ति प्रदर्शन, संदेश साफ
पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता जब जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर-14, मोहम्मदी कॉलोनी स्थित अंसार खान के आवास पहुँचीं, तो नज़ारा देखने लायक था। सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी में साफ संकेत मिल गया— मानगो की सियासत में अब खेल बदल चुका है।
फूल-माला, शॉल… और पूरा समर्थन…..
सुधा गुप्ता ने मोमिना बेगम को फूल-माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर समर्थन मांगा।.इसके जवाब में मोमिना बेगम का बयान सीधे दिल पर चोट करने वाला था
“आपके पति बन्ना गुप्ता ने मानगो के लिए जो काम किया है, वह आज तक कोई विधायक नहीं कर पाया। इन्हीं कामों को देखकर मैं और यहां मौजूद सभी लोग आपको पूरा समर्थन देते हैं।”
मतलब साफ— काम बोला, दावे खामोश हो गए……अंसार खान का खुला ऐलान, सियासी हलचल तेज, अंसार खान ने भी बिना लाग-लपेट के बड़ा बयान दे डाला—
“कांग्रेस पार्टी के हित में मैं और मेरी पत्नी ने सुधा गुप्ता को समर्थन दिया है। मैं न्यूज़ और प्रेस के ज़रिए अपने सभी मित्रों से कहना चाहता हूं— वोट बर्बाद मत कीजिए, उसी को वोट दीजिए जिसने आपके क्षेत्र में काम किया है। और वो शख्स हैं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता। इसलिए उनकी पत्नी सुधा गुप्ता को एकजुट होकर जिताइए।”
ये बयान नहीं, सियासी स्टांप है!……
मानगो में चर्चा गर्म अब मानगो में एक ही सवाल गूंज रहा है— “जो खुद मैदान में उतरने की बात कर रहा था, वो आखिर किसके कद के आगे झुक गया?” राजनीति है साहब… यहां हवा नहीं, वज़न चलता है।और इस बार वज़न साफ तौर पर बन्ना गुप्ता कैंप में दिख रहा है. आगे-आगे देखिए होता है क्या… मानगो का चुनाव अब और भी दिलचस्प हो गया है!

