जमशेदपुर : Jamshedpur के मानगो क्षेत्र में नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में वार्ड 13 का मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। यहां से वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी किरण कुमारी एक सशक्त और सक्रिय चेहरे के रूप में उभरकर सामने आई हैं।

चुनावी माहौल के बीच किरण कुमारी लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। उनकी सादगी, सहज व्यवहार और स्थानीय मुद्दों की समझ ने उन्हें वार्ड की जनता के बीच लोकप्रिय बना दिया है। प्रचार के दौरान वे सीधे मतदाताओं के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रही हैं और समाधान का भरोसा दिला रही हैं।
किरण कुमारी ने कहा कि वार्ड 13 में नाली, सड़क, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान करना है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि आगामी 23 फरवरी को मतदान के दिन चुनाव चिन्ह “अलमारी छाप” पर भारी मतों से वोट देकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वार्ड 13 में विकास की नई शुरुआत की जा सके. वार्ड में लगातार बढ़ती सक्रियता और जनता का मिल रहा समर्थन यह संकेत दे रहा है कि इस बार चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
