रामगढ़ : झारखंड के प्रसिद्ध रजरप्पा मंदिर परिसर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिसकर्मियों पर एक युवक की मां और पत्नी के सामने ही बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं. बताया जा रहा है कि घटना रामगढ़ जिले के रजरप्पा मंदिर क्षेत्र की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी एक युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर रहे हैं, जबकि मौके पर मौजूद उसकी मां और पत्नी रो-रोकर उसे बचाने की गुहार लगाती नजर आ रही हैं। बावजूद इसके पुलिसकर्मी युवक को पीटते रहे।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश और नाराजगी देखने को मिल रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की घटना से पुलिस की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
https://www.instagram.com/reel/DVp1nZdjCw7/?igsh=YmQ0MnZ6bnk0eW91
फिलहाल इस मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है. अब देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और युवक के साथ हुई कथित मारपीट की सच्चाई क्या सामने आती है।
https://www.instagram.com/reel/DVp1nZdjCw7/?igsh=YmQ0MnZ6bnk0eW91
