नई दिल्ली : केरलम के त्रिशूर जिले में वडक्कनचेरी नगर पालिका के तहत मुंडाथिकोड गांव में पटाखा गोदाम में आग लग गई। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) के मुताबिक, घटनास्थल से 13 लोगों को बचाया गया है। घायलों में से पांच लोगों का क्रिटिकल केयर में इलाज चल रहा है। दो घायलों को वार्ड में भर्ती किया गया है, जबकि 17 अन्य को मामूली चोटें आई हैं।


















केरलम में पटाखा गोदाम में लगा भीषण आग…..
केरलम में यह घटना मेडिकल कॉलेज पुलिस सीमा के अधिकार क्षेत्र में थलप्पिल्ली तालुक के मुंडाथिकोड गांव में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि ये आंकड़े शुरुआती हैं और जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, इनमें बदलाव हो सकता है. त्रिशूर में राहत और बचाव का कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज कराया जा रहा है।
पीएम ने हादसे पर जताया दुख….
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल के त्रिशूर में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में लोगों की जान जाने पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की. प्रधानमंत्री कार्यालय ने X पर एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि PMNRF से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
