जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के बायोटेक्नोलॉजी विभाग द्वारा आज “Science Showdown 2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय विज्ञान उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों के भीतर वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और विश्लेषणात्मक कौशल को प्रोत्साहित करना था। इस कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के विभिन्न विभागों जैसे बायोटेक्नोलॉजी, कृषि, प्राणीशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजी और फार्मेसी के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया।



इसमें छात्रों ने विज्ञान के आधुनिक विषयों और पर्यावरणीय चुनौतियों पर अपनी कलात्मक और वैज्ञानिक सोच को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों पर आधारित इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जहाँ उन्होंने अपनी त्वरित बुद्धि और ज्ञान का प्रदर्शन किया. यह इस आयोजन का सबसे अनोखा और चुनौतीपूर्ण आकर्षण रहा, जिसने छात्रों की तार्किक क्षमता और वैज्ञानिक सूत्रों की समझ को गहराई से परखा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मदन मोहन सिंह ने सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा, “विज्ञान नवाचार का आधार है, और हमारे छात्र कल के वैज्ञानिक हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “Science Showdown 2026” जैसे मंच छात्रों में खोजी प्रवृत्ति विकसित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने बायोटेक्नोलॉजी विभाग के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे अंतर-विभागीय आयोजनों को निरंतर जारी रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बायोटेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष और अन्य फैकल्टी मेंबर्स ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्रों ने इस आयोजन को बेहद शिक्षाप्रद बताया और कहा कि ऐसे मंचों से उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर मिलता है।
