- आजादी के बाद बंगाल में पहली भाजपा का मुख्यमंत्री
- सीएम ने लिखा सिटी ऑफ़ जॉय में स्वागत है पीएम मोदी
कोलकाता : सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री और ब्रिगेड मैदान में मौजूद हजारों लोग इस पद के साक्षी बने।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत बीजेपी के कई बड़े नेता और राज्यों के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए हैं और बंगाल में इस नई सरकार के गठन के साक्षी बने हैं।शुभेंदु अधिकारी के साथ आज 5 और लोगों ने शपथ ली है. जिनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक का नाम शामिल है.इससे पहले सुबह शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट किया, “पश्चिम बंगाल के लिए यह सचमुच एक ऐतिहासिक सुबह है. ‘सिटी ऑफ़ जॉय’ में दूरदर्शी नेता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करना गर्व और हर्ष का क्षण है. आज, आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनते हुए, हम अपने संस्थापक पुरखों के सपनों को साकार होते देख रहे हैं.”



